Breaking News

हार्वेस्टर मालिकों ने पराली व्यवस्था का किया विरोध, जमकर किया नारेबाजी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

फसल का अवशेष मनरेगा से हटाया जाय। 

आजमगढ़: हार्वेस्टर मालिक संघ सगड़ी ने गुरुवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी द्वारा जबरदस्ती लागू की जा रही पराली मैनेजमेंट और जीपीएस सिस्टम का जमकर विरोध किया और कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेमतलब है। इससे किसानों का भी नुकसान है। इस व्यवस्था से धान की फसल की पराली खेत में ही बिखर जाएगी साथ ही 30 परसेंट धान भी खेत में ही नष्ट हो जाएगा। जिसे दो तरफा नुकसान होगा। 
सगड़ी तहसील के ईसरापार रामगढ़ बाजार में प्रदर्शन के बाद बैठक कर संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार राय ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा हार्वेस्टर मशीनों के साथ SMS और जीपीएस सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया। यह निर्णय बेतुका और मनमाना है। जिसका हम लोग पुरजोर विरोध करते हैं। इससे हार्वेस्टर मालिकों सहित किसानों का भी नुकसान है। संघ के संरक्षक सोनू सिंह ने कहा कि पराली की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी नहीं है। पराली की व्यवस्था किसान द्वारा की जानी चाहिए अथवा मनरेगा के तहत पराली को गौशालाओं में भेजा जाए। जिससे फसल के अवशेष का सदुपयोग हो जाएगा। संगठन के लोगों ने कहा कि यह निर्णय नहीं बदला गया तो हम धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। संघ के लोगों ने निर्णय किया कि शनिवार को उप जिलाधिकारी को पत्र भी सौंपा जाएगा।
प्रदर्शन में शिवम राय, रोमी सिंह, प्रफुल्ल चंद्र राय, सुशांत राय, प्रमोद राय, रमेश राय, बलवंत सिंह मुनमुन सिंह सोनू सिंह, लालमन यादव, कौशिक राय, तालिब खान, विक्की सिंह, आदिल खान आदि लोग शामिल रहे।

और नया पुराने