आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़: दिनांक 3.10.21 को वादी सुधीर गुप्ता s/o स्व0 श्रीकृष्ण प्रसाद गुप्त मु0 जोधी का पूरा थाना कोतवाली जिला आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 318/21 धारा 298.504.506 भादवि व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश बनाम 1. नन्दू नथानियल सिंह आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण, अपराधियो की गिरफ्तारी व अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण एवं प्र0नि0 के. के. गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/ अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चेकिंग की जा रही थी जिसके क्रम में –
आज दिनांक 03.10.21 को उ0नि0 अमरनाथ यादव मय हमराह कां0 रामविशाल, कां0 अजय यादव , म0कां0 प्रिति सिंह, म0कां0 अल्का मिश्रा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के साथ मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण किसी काम से करतालपुर तिराहे पर आये हैं। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम करतालपुर तिराहे पर पहुँची तो मुखबिर द्वारा इशारा करके बताया गया कि टेम्पू के पास जो आदमी व औरत है वही है पुलिस टीम द्वारा अचानक टेम्पू के पास पहुँचकर खड़े आदमी व औरत को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम नन्दू नथा नियल सिहं पुत्र मुंशी व महिला ने सविता सिहं पत्नी नन्दू नथा नियल सिहं निवासीगण ग्राम उमरपुर थाना नोनहरा जिला गाजीपुर बताया। जिन्हें कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 318/21 धारा 298.504.506 भादवि व 3/5(1) उ0प्र0 विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. नन्दू नथा नियल सिहं पुत्र मुंशी,
2. सविता सिहं पत्नी नन्दू नथा नियल सिहं निवासीगण ग्राम उमरपुर थाना नोनहरा जिला गाजीपुर
बरामदगी का विवरण
दो अदद धार्मिक पुस्तक।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1. उ0नि0 अमरनाथ यादव चौकी प्रभारी ब्रह्मस्थान
2. कां0 अजय यादव ,
3. म0कां0 प्रिति सिंह,
4. म0कां0 अल्का मिश्रा , समस्त थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
