Breaking News

सिधारी: टोंस नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने जा रही महिला को बचाया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़: आज दिनांक 03.10.2021 को समय करीब 12.30 बजे एक महिला जिसका नाम लालता देवी पत्नी रामधारी हरिजन निवासी ग्राम गंभीरवन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ थाना सिधारी अन्तर्गत स्थित टोंस नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जा रहा था जिसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक सिधारी को सूचना प्राप्त हुई इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी द्वारा तत्परता व शीघ्रता करते हुए नयापुल पिकेट पर तैनात कर्मचारीगण को सूचित करते हुए मौके पर पहुचा गया जहां पर देखा कि एक महिला जो बार बार टोंस नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी पीआरवी में लगे कर्मचारीगण व नयापुल पर तैनात कर्मचारी/महिला आरक्षी के सहयोग व थाना प्रभारी सिधारी के द्वारा उक्त महिला को जो आत्महत्या का प्रयास कर रही थी उसको बचा लिया गया । महिला का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम  लालता देवी पत्नी रामधारी हरिजन निवासी ग्राम गंभीरवन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ बताया । महिला के पति रामधारी हरिजन पुत्र पुनवासी निवासी गंभीरवन थाना जहानागंज आजमगढ़ को जरिये दूरभाष व आरटी सेट थाना जहानागंज को सूचना देकर उसके परिजनों को आने हेतु  बुलाया गया। इस सूचना पर लालता देवी के पति रामधारी निवासी उपरोक्त उपस्थित थाना आये और बताये कि मेरी पत्नी लालता देवी उम्र करीब 56 वर्ष इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है हम लोग इसका काफी इलाज कराये परन्तु ठीक नहीं हो रही है आज दिनांक 03.10.2021 को प्रातः करीब 07 बजे बिना किसी को बताये घर से कही चली गयी जिसका हम लोग काफी तलाश किया परन्तु नहीं मिली। सूचना मिलने पर थाना सिधारी आकर अपनी पत्नी को साथ में लेकर जा रहा हूँ भविष्य में मै अपनी पत्नी का ईलाज व देखभाल सही ढंग से करेंगे । 

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी का नाम

1. प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह थाना सिधारी आजमगड़
2. हे0का0 रणजीत सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
3. म0का0 पूनम मौर्य
4. म0का0 बन्दना शुक्ला

और नया पुराने