Breaking News

जीयनपुर: 02 वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जीयनपुर

आज़मगढ़: दिनांक 07.07.2021 को श्री श्याम कुमार पुत्र भूसी नि0ग्राम हरैया (नान्हूपुर ) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि अभियुक्तागण द्वारा मुझे मारा पिटा गया जिससे मुझे काफी चोटे आयी है। इस सूचना पर अभियुक्तागण 1. सोनमति पत्नी जितेन्द्र 2. आरती पत्नी रामवृक्ष  निवासीगण ग्राम हरैया (नान्हूपुर ) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध मु0अ0स0 179/21 धारा 323/324 भा0द0वि0  पंजीकृत होकर विवेचन प्रचलित हुए दौरान विवेचना मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 325,326,504 भादवि की बढोत्तरी की गयी विवेचना के क्रम मे - 
  आज दिनांक 03.10.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगडी के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार यादव के कुशल नेतृत्व मे उ.नि. श्याम सिंह मय हमराह द्वारा मुखबीर खास के सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 179/21 धारा 323,324,325,326,504 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तागण 1. सोनमति पत्नी जितेन्द्र 2. आरती पत्नी रामवृक्ष निवासीगण ग्राम हरैया (नान्हूपुर ) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को हरैया नान्हूपार से समय 10.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रहा है । 

पंजीकृत  अभियोग–

मु0अ0सं0 179/21 धारा 323,324,325,326,504भादवि थाना जीयनपुर ,आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्ता

1. सोनमति पत्नी जितेन्द्र ग्राम हरैया (नान्हूपुर ) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. आरती पत्नी रामवृक्ष  निवासी ग्राम हरैया (नान्हूपुर ) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1.उ.नि. श्याम सिंह थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ । 
 2. का0 शुभम यादव थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़। 
 3. का0 अजय पाठक थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़। 
 4. म.का. साधना तोमर थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।
 5. म.का. प्रगति अवस्थी थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।

और नया पुराने