Breaking News

अनियंत्रित स्कूली बस पलटी 4 छात्र घायल,


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जीयनपुर थाना क्षेत्र के पांडे पार गांव के पास शारदा सहायक नहर पुल पर आज बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे एक स्कूली बस नायक नेशनल कणमड़ी गड़ेरुआ की पलट गयी। जिसमें छोटी बच्ची उम्र 7 वर्ष कक्षा एक ,विशाल उम्र 10 वर्ष कक्षा 3 निवासी ग्राम सतना बलुआ अनुपम उम्र 15 वर्ष कक्षा 8 निवासी ग्राम भागलपुर, आयुष उम्र 12 वर्ष कक्षा का छात्र निवासी ग्राम पारनकुंडा  घायल हो गए। बस में लगभग 20 बच्चे सवार थे घटना के बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाएगा। बाकी बच्चों को उनके घर गार्जियन के साथ भेज दिया।
घटना का कारण एक दूसरे स्कूल की बस जो पुल के ऊपर से नीचे आ रही थी उसने नायक नेशनल वाली बस को पास नहीं दी जिससे  अनियंत्रित होकर बस पलट गयी।

और नया पुराने