Breaking News

80 लीटर अवैध शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: दिनांक- 28.01.2022 को जनपद के तीन थानों से कुल 80 लीटर अवैध शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। जिनका विवरण निम्नवत है-

थाना- निजामाबाद (01 अभियुक्त - 40 लीटर शराब) से उ0नि0 गफ्फार खाँ द्वारा चेकिंग के दौरान गौसपुर के पास से अभियुक्त 1. दुधई राम पुत्र रामपत राम सा0 बढ़नपुर नियाउज थाना फूलपुर, आजमगढ को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध 40 लीटर शराब बरामद किया गया । 

थाना- तरवां (01 अभियुक्त - 30 लीटर शराब) से उ0नि0 अखिलेश चौबे द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम भगवानपुर लठवां के पास से अभियुक्त 1. अवधनाथ यादव पुत्र मेल्हू सा0 भगवानपुर लठवां थाना तरवां, आजमगढ को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध 30 लीटर शराब बरामद किया गया । 

थाना- सरायमीर (01 अभियुक्त - 10 लीटर शराब) से उ0नि0 अजीज खाँ द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कमालपुर के पास से अभियुक्त 1. रामदुलार पुत्र स्व0 मेवालाल सा0 कटघर जलाल थाना- सरायमीर, आजमगढ को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध 10 लीटर शराब बरामद किया गया।

और नया पुराने