Breaking News

अतरौलिया: 90 कि0ग्रा0 प्रतिबन्धित गोमांस व एक स्कार्पियो बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़: आज दिनांक 24/03/22 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह का0 सद्दाम हुसैन, का0 सत्यप्रकाश, का0 महेश सरोज व का0 सर्वेश को मुखविर से सूचना मिली कि एक स्कार्पियो सफेद रंग की जिसका नं0 UP45Y5777 है उसमे कुछ लोग गोमांस लादकर अतरौलिया कस्बे में ला रहें हैं।  इस सूचना पर जैसी ही स्कार्पियों केशरी तिराहे से कस्बे की तरफ मुड़ी तो पुलिस टीम  द्वारा रोकने का प्रयास किया। परन्तु वह नही रुके और कस्बे की तरफ भागने लगे। 
स्कार्पियो में सवार व्यक्ति पकड़े जाने के डर से स्कार्पियो को जामा मस्जिद कस्बा अतरौलिया के पास खड़ी कर भाग गये। स्कार्पियो का पीछे का गेट खोलकर देखा गया तो चार बोरियों में कटा हुआ मांस भरा हुआ था जो पन्नी से ढका हुआ था। 
मौके पर जरिये दूरभाष पशु चिकित्साधिकारी अतरौलिया को बुलाकर बरामद मांस को दिखाया गया तो डाक्टर द्वारा उक्त मांस को गोवंश का मांस होना बताय। बरामद गोमांस को खाली जमीन मे गढ्ढा खोदकर गड़वाया गया। मौके पर बरामद स्कार्पियो को समय करीब 12.10 वजे पुलिस कब्जे मे लेकर एम.वी. एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया तथा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।  

पंजीकृत अभियोग-  1. मु0अ0सं0 102/22  धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवा0 अधि0 थाना अतरौलिया आजमगढ़

बरामदगी  – 

1. 90 कि0ग्रा0 प्रतिवन्धित गोमांश 
2. एक अदद महेन्द्रा स्कार्पियो UP45Y5777

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार 
2. का0 सद्दाम हुसैन 
3. का0 सत्यप्रकाश 
4. का0 महेश सरोज 
5.का0 सर्वेश थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

और नया पुराने