Breaking News

जीयनपुर के मुबारकपुर तिराहे पर सड़क में गड्ढे से लोग थे परेशान, समाजसेवी नेहाल मेहंदी ने दिया ध्यान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ से मुबारकपुर के तिराहे पर कि सड़क टूटकर जर्जर हो चुकी है जो आजमगढ़ से गोरखपुर और मुबारकपुर को जोड़ने का मुख्य मार्ग है ऐसे में इस सड़क का टूटकर जर्जर हो जाना एवं जगह-जगह गड्ढे बनना दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है जिस पर जिम्मेदारों को ध्यान देने की आवश्यकता है जिसके बाद नगर पंचायत जीयनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी नेहाल मेहंदी ने टूटी सड़कों पर बने गड्ढे में ईद के टुकड़े डालकर सीमेंट से बराबर करने का काम किया उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करने के लिए किसी भी पद की आवश्यकता नहीं होती है हम एक अच्छे समाज की कल्पना करते हुए छोटी छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं जो बड़ी से बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनती है ऐसे में मैं प्रशासन से अपील करूंगा की सड़क को पर बने गड्ढे को जल्द से जल्द सही कराया जाए सगड़ी तहसील क्षेत्र में ऐसे सड़कों पर सैकड़ों गड्ढे बने हुए है जहाँ दुर्घटना हुआ करती हैं।

और नया पुराने