आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक 30.03.2022 को आजमगढ़ पुलिस के ट्विटर हैण्डल पर ट्विटरकर्ता जावेद मुस्तफा द्वारा ट्विटर पर एक ट्विट किया गया कि “ 18 साल के वैभव मिश्रा (वेदांता हाँस्पिट आजमगढ़) को O Negative blood की आवश्यकता है, एक्सीडेंट हुआ है, हालत गम्भीर है, तत्काल मदद पहुचाने की कोशिश करे, प्लीज।”
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए DCR के माध्यम से सभी थाना प्रभारी निरीक्षक व थानाध्याक्षों को प्रकरण के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए तत्काल मदद हेतु बताया गया।
जिसके क्रम में का0 दिनेश कुमार व का0 विनोद चौधरी द्वारा तत्काल मौके पर पहुच कर वैभव मिश्रा को O negative blood डोनेट किया गया।
नोट- 1. पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहनीय कार्य हेतु आरक्षी का0 दिनेश कुमार व का0 विनोद चौधरी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। तथा
2. जनपद में समस्त पुलिसकर्मियों के ब्लड ग्रुप व मोबाइल नम्बर का डाटाबेस तैयार किया जाएगा ताकि किसी भी आकस्मिकता में किसी व्यक्ति को समय से मदद पहुँचाई जा सके।