आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 11 अप्रैल-- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों वर्ष 2022-23 में सूचीबद्ध खेलों में प्रवेश हेतु आज जिम्नास्टिक एवं तैराकी के लिए 12 वर्ष से कम आयु वर्ग एवं कुश्ती एवं हॉकी खेल के लिए 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग के लिए जिला स्तरीय ट्रायल्स किया गया। उक्त ट्रायल में कुल 34 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उक्त ट्रायल चयन समिति के सदस्यों मंगल प्रसाद सचिव जिला जिम्नास्टिक संघ, मो0 इरफान, मिथिलेश यादव, अवधेश यादव, अरविन्द कन्नौजिया, विष्णुलाल, वीरभद्र चौहान, पवन गोंड द्वारा सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ी दिनांक 20 अप्रैल, 2022 को मण्डलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इसी क्रम में दिनांक 12 अप्रैल, 2022 को कुश्ती, हॉकी, जिम्नास्टिक एवं तैराकी खेल के बालिका वर्ग में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल किया जायेगा।