आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 11 अप्रैल-- सहायक आयुक्त उद्योग साहब सरन रावत ने बताया कि जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत उद्योग एवं सेवा हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के ऋण हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र आजमगढ़ में आनलाइन www.kviconline.gov.in Pmegp e portal पर करने की अन्तिम तिथि 07 मई 2022 के सांय 5.00 बजे तक निर्धारित किया जाता है। योजना से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी हेतु जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र कार्यालय से सम्पर्क करें।