Breaking News

मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 11 अप्रैल-- आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत आज नेहरू हाल में मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। 
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि दिनांक 12 अप्रैल को प्रातः 8ः00 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होने मतगणना कर्मियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के मतगणनए संबंधी निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। 
सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने प्रशिक्षण में बताया कि सबसे पहले बैलेट बाक्स मतगणना टेबल पर लाया जायेगा। उसकी सील एवं मतपत्र लेखा को चेक करने के बाद काउन्टिंग एजेन्ट की उपस्थिति में बैलेट बाक्स खोला जायेगा। बैलेट बाक्स खोलकर सारे मतपत्र निकाल लिये जायेंगे, उसके बाद खाली बैलेट बाक्स को सभी के सामने प्रदर्शित करना है। बैलेट बाक्स से निकाले गये मतपत्रों की गणना के बाद मतपत्र लेखा में उल्लिखित मतपत्रों की संख्या से मिलान किया जायेगा। मतपत्रों का मिलान करने के बाद मतपत्र लेखा भाग 2 में मतपत्रों की संख्या को रिकार्ड किया जायेगा। मतपत्रों की गणना के पश्चात सारे मतपत्रों को आपस में मिला दिया जायेगा। तत्पश्चात समस्त मतपत्रों की स्क्रूटनिंग की जायेगी, जिसमें वैध एवं अवैध मतपत्रों को प्रथम अधिमान के अनुसार छांटा जायेगा। उन्होने बताया कि मतपत्र अमान्य होगा, जिस पर अंक 1 चिन्हित नही किया गया हो। अंक 1 को एक से अधिक अभ्यर्थी के नाम के सामने चिन्हित किया गया हो। अंक 1 को इस प्रकार चिन्हित किया गया हो कि इससे इस बारे में संदेह हो कि यह किस अभ्यर्थी के लिए है। अंक 1 और कुछ अन्य अंक यथा 2, 3 आदि एक ही अभ्यर्थी के सामने चिन्हित किया गया हो। अधिमान को अंक के बजाय शब्दों में दर्शाया गया हो। कोई चिन्ह या लिखावट जिससे निर्वाचक की पहचान की जा सकती है। रिटर्निंग आफिसर द्वारा दिये गये बैंगनी स्केच पेन से भिन्न किसी चीज से अंक चिन्हित किया गया हो। 
 वैध एवं अवैध मतों की संख्या का अंकन कारण सहित एनेक्जर 12-डी पर आरओ द्वारा लिखा जायेगा। मतपत्र अवैध करने से पहले सभी एजेन्ट को मतपत्र देखने हेतु पर्याप्त समय दिया जायेगा। सभी प्रथम वरीयता प्राप्त वैध मतपत्र प्रत्याशीवार छांटकर मतों की गणना की जायेगी। तत्पश्चात प्रत्याशीवार 25-25 का बंडल बनाकर मुख्य पार्सल लिफाफे में रखा जायेगा। 
इस अवसर पर उप संचालक चकबन्दी मधुसूदन दूबे, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, परियोजना निदेशक केके सिंह, उपायुक्त मनरेगा मिथिलेश कुमार तिवारी, डॉयट प्राचार्य अमरनाथ राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चन्द श्रीवास्तव, बीएसए अतुल कुमार सिंह, जेए बाबू विपुल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
 
और नया पुराने