आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 08 अप्रैल-- जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के समस्त लाभार्थियों से अपील किया है कि पेंशन के विवरण में अपने आधार का आनलाइन प्रमाणीकरण (Authentication) नजदीकी जन सेवा केन्द्र/ सीएससी केन्द्र अथवा स्वयं के द्वारा शीघ्र पूर्ण करायें तथा अपनी बैंक शाखा में बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड ले जाकर अपने आधार नम्बर को बैंक खाते से भी अनिवार्य रूप से लिंक (EkYC) करा लें, अन्यथा आपको पेंशन की आगामी किश्तों का भुगतान प्राप्त नहीं होगा।