आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 मई-- उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा परम्परागत कारीगरों के विकास हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत पारम्परिक कारीगरों दर्जी के हस्तशिल्पियों का साक्षात्कार दिनांक 18, 19 एवं 20 मई 2022 तक 11ः00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र सर्फुद्दीनपुर आजमगढ़ में आयोजित किया गया है। उक्त ट्रेड से संबंधित हस्तशिल्पी ससमय साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें, जिससे उनके चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।