आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- रानी की सराय
आज़मगढ़: पूर्व की घटना- दिनांक 16.05.2022 को वादिनी श्रीमती शीला देवी पत्नी सुबाष ग्राम मलिकशाहपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 15.05.2022 को तहरीर दिया कि गाँव के राधेश्याम पुत्र शिवचरन की पुत्री मीना की शादी होना व बरातीयों का सेवा सत्कार व खाना खिलाते समय बरातीयों द्वारा घराती पक्ष से बुरा बर्ताव करना तथा बरातीयों के कहा सुनी होना तथा बराती पक्ष द्वारा एक न सुनना व मारपीट करना तथा खुद के पुत्र विशाल पुत्र सुबाष को बराती पक्ष द्वारा चाकू से हमला कर देना जिससे विशाल को आँख व पेट में गहरी चोट लगी है।
तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/2022 धारा 147/148/307 भा0द0वि0 बनाम 1. संदीप पुत्र बाबूलाल 2. प्रदीप पुत्र बाबूलाल 3. गौतम पुत्र बदन 4. खुशियाल पुत्र पूजन 5. सरवन पुत्र इन्द्रजीत 6. संजय पुत्र हरीलाल साकिनान नूरूद्दीनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ व 8 लोग नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी की विवरण-
प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक 17.05.2022 को उ0नि0 फूलचन्द यादव मय हमराह कां0 अंगद गौड़ द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 152/2022 धारा 147/148/307 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्तगण गौतम पुत्र बदन व खुशियाल पुत्र पूजन साकिनान नूरूद्दीनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के चेकपोस्ट से समय करीब 08.20 बजे गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 152/2022 धारा 147/148/307 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
1 गौतम पुत्र बदन
2. खुशियाल पुत्र पूजन साकिनान नूरूद्दीनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 फूलचन्द यादव,
कां0 अगद गौड़
थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़