आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- अहरौला
आज़मगढ़: घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 29/03/2022 को वादी श्री अर्जुन कुमार पुत्र स्व0 सुदामा ग्राम व पोस्ट सारैन थाना अहिरौला जिला आजमगढ ने बताया कि दिनांक 06/07/21 को मेरे पिता जी शाम को घर से टहलने बाहर निकले लेकिन देर रात तक घर वापस नही आये और सुबह उनके मृत्यु की सूचना मिली जिसके आधार पर थाना अहरौला आजमगढ पर मु0अ0सं0 71/22 धारा 302 भादवि0 बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत हुआ
गिरफ्तारी का विवरण- प्र0नि0 श्री गजानन्द चौबे मय हमराह को सूत्रों से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 71/22 धारा 302/201 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण फुलवरिया तिराहे पर मौजूद हैं। इस सूचना पर अभियुक्तगण रामचन्द्र व मूलचन्द्र पुत्रगण स्व. दीपचन्द्र निवासीगण शाहपुर सारैन थाना अहिरौला आजमगढ़ जो कही भागने के फिराक में थे कि उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्त द्वारा घटना की प्लानिंग करके हत्या करने की बात स्वीकार की गयी।
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 71/2022 धारा 302/201 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः- मु0अ0सं0 71/2022 धारा 302/201 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -
अभियुक्तगण रामचन्द्र व मूलचन्द्र पुत्रगण स्व. दीपचन्द्र निवासीगण शाहपुर सारैन थाना अहिरौला आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे
का0 अजय कुमार
का0 आलोक शुक्ला
का0 संजीव कुमार यादव