आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित एंजल बर्ड स्कूल जीयनपुर में योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के छोटे छोटे बच्चो ने प्रतिभाग किया विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा की योग से हम अपने मन को शांत कर सकते है योग जीवन का हिस्सा नहीं है, यह जीवन जीने का एक तरीका है. उन्हों ने कहा, भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वह योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है। आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है.एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि योग व्यक्तियों के लिए नहीं है, योग मानवता के लिए है. योग के इस संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद करता हूं.
फजल खान एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि योग पृथ्वी और ब्रह्मांड में शांति लाता है. योग लाखों लोगों को जोड़ सकता है।
इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रशांत कुमार सिंह,एडमिनिस्ट्रेशन फजल खान, प्रियंका,जोफीशान मिर्जा,बबिता जैसवाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।