आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ कप्तानगंज थानाक्षेत्र की निवासिनी कामिनी सिंह ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को एक प्रार्थना पत्र देकर अपने बचाव की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थानाक्षेत्र के धंधारी गांव निवासी मनीष एवं श्रीनारायण की 21जून को गोली लगने से मृत्यु हो गयी, मृतका की पत्नी की तहरीर पर 22जून को स्थानीय थाने पर अपराध संख्या 189/22, धारा 307,302,504,147 मनोज, यशवंत, नितिन, बीना, इशरावती के खिलाफ अभियोग पंजीकृत हुआ, जिसमें अभियुक्त मनोज, यशवंत, इशरावती को पुलिस ने पकडकर जेल भेज दिया और बीना, नितिन पुलिस की पकड़ से बहुत दूर है, मृतका की पत्नी फरार चल रहे बीना एवं नितिन से काफ़ी डरी सहमी हुयी है। डर के कारण वह अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज रही है, उसने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी जान के बचाव हेतु प्रार्थना पत्र दिया और फरार अभियुक्तों की गिरप्तारी की मांग की है।