आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 26 जुलाई-- सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव ने बताया है कि आज अलसुबह सुल्तानपुर जनपद में प्रवर्तन कार्यवाही के समय हुई दुर्घटना में प्रवर्तन सिपाही अरूण सिंह की दुःखद मृत्यु हो गयी।
उक्त दुःखद घटना के प्रति सम्भागीय/सहायक सम्मागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ के अधिकारियों/कर्मचारियों ने मृत प्रवर्तन सिपाही के प्रति दुःख प्रकट किया। अधिकारियों/कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही मृत प्रवर्तन सिपाही के परिजन को असहनीय दुःख को सहन की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।