आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जहानागंज
आज़मगढ़: पूर्व की घटना- दिनांक 15.04.21 को राजू प्रसाद पुत्र फेकू राम निवासी ग्राम गोड़सर थाना जहानागंज आजमगढ़ को 156(3) से प्रा0पत्र दिये कि कालेज जहानागंज आजमगढ में कक्षा 6 से कक्षा 8 के छात्र छात्राओ के लिए संचालित मध्यान भोजन योजना के अन्तर्गत गठित अभिभाषण संघ का अध्यक्ष है जिसके तहत प्रार्थी व प्राचार्य श्रीराम राष्ट्रीय इण्टर कालेज जहानागंज का ज्वाईट एकाउन्ट योजना के अन्तर्गत बडौदा यू0पी0 बैंक शाखा जहानागंज में खाता खुला हुआ है। 3.यह कि मध्यान भोजन योजना के अन्तर्गत प्रार्थी व प्रधानाचार्य अभियुक्त न0 1 सयुक्त हस्ताक्षर से संचालित खाता स0 5110320xxxxxxxxxxx में परिवर्तन राशि (कासन मनी) का पैसा आता है उस चेक की बुक प्रधानाचार्य के कार्यालय में रहती है जिसके कस्टोडियन प्रधानाचार्य अभियुक्त न0 1 है। 4.यह कि दि0 30.05.2020 को तत्कालीन प्रधानाचार्य श्रीराम बचन चौहान द्वारा चेक सं0 257xxx पर प्रार्थी की कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर कूटरचित चेक द्वारा बैंक के सक्षम अधिकारी जिनके द्वारा दस्तखत मिलान करके चेक भुगतान का आदेश दिया जाता है उनको साजिस में करके छल कपट से बिना प्रार्थी के हस्ताक्षर से फर्जी हस्ताक्षर बनाकर एक लाख आठ हजार दो सौ पचपन रुपया (108255) रुपया प्रधानाचार्य रामबचन चौहान ने अपने निजी खाता स0 511032xxxxxxxxxxxx में हस्तान्तरित करा लिया इनका यह कार्य भी कुटरचना व फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करके गबन करने की श्रेणी में आता है । मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तारी का विवरण - प्रभारी निरीक्षक जहानागंज मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामबचन चौहान उपरोक्त को ब्लाक तिराहे के पास से समय करीब 09.10 बजे पकड़ लिया गया , गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 84/21 धारा 419,420,467,468,504 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)VA SC/ST ACT थाना जहानागंज आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अभियुक्त रामबचन चौहान (पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम राष्ट्रीय इण्टर कालेज ) पुत्र श्री रामव्रत चौहान ग्राम रामकृष्णपुरी नैपालापुर थाना कोतवाली द्वितीय जनपद सीतापुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1- क्षेत्राधिकारी सदर सौम्या सिंह आजमगढ
2-प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह थाना जहानागंज आजमगढ़
2- उ0नि0 योगेन्द्र कुमार का0 विनय यादव का0 अमित यादव थाना जहानागंज आजमगढ़