आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- देवगांव
आज़मगढ़: दिनाँक 30.09.2022 को उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा टिकरगाढ चौराहा (हाईवे) लालगंज पर मौजूद थे कि सूचना मिली कि राणा सिंह भट्ठा के पास 02 व्यक्ति बैठ कर चोरी करने की योजना बना रहे हैं । उ0नि0 मय हमराह द्वारा मौके पर पहुँचकर 02 व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम अरविन्द मौर्या पुत्र रामदुलार मौर्या निवासी कलन्दरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ व हाल पता- कटघर लालगंज थाना देवगांव जनपद आजमगढ उम्र करीब 40 वर्ष, दूसरे ने अपना नाम नसीम पुत्र स्व0 इस्लाम निवासी कटघर लालगंज थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष बताया । पकड़े गये व्यक्तियों की क्रमशः नसीम उपरोक्त के एक अदद लोहे की पिलास व अरविन्द के बाये हाथ मे 01 लोहे की छड़, 01 अदद छोटे लोहे की हथौडी बरामद हुई यहां इकट्ठा होने के सम्बन्ध में पूछा गया तो बता रहे हैं कि हम लोग रैकी करके यह देख लेते है कौन सा घर कितने दिनो से बंद है व ऐसे घरो को चिन्हित करके हम लोग चोरी करते है । आज यही बैठकर चोरी करने की योजना बना रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिये, नही तो कहीं न कही चोरी की घटना किये होते । अभियुक्तों को अन्तर्गत धारा 401 भादवि में समय करीब 08.15 AM पर पुलिस हिराससत में लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 371/22 धारा 401 भा0द0वि थाना देवगाव जनपद आजमगढ
आपराधिक इतिहास- - मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. अरविन्द मौर्या पुत्र रामदुलार मौर्या निवासी कलन्दरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ व हाल पता- कटघर लालगंज थाना देवगांव जनपद आजमगढ उम्र करीब 40 वर्ष
02. नसीम पुत्र स्व0 इस्लाम निवासी कटघर लालगंज थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह थाना देवगांव, आजमगढ़।