आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 सितम्बर को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण कैम्प, मण्डलीय चिकित्सालय रेडक्रास बिल्डिंग आजमगढ़ में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नीलम सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम पटेल, मंजू सरोज,प्रेम प्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर 212 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, छ़ड़ी बैसाखी, ,बैटरी ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, कान की मशीन ( श्रवण यन्त्र) का वितरण किया गया और स्वरोजगार के लिए 19 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण भी किया गया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज 24 सितम्बर को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण कैम्प के माध्यम से कैम्प लगाकर 244 दिव्यांग जनों को उनकी ज़रुरत के अनुसार विभिन्न उपकरण वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित और संकल्पित है। सेवा व ज़रुरतमंदो का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है । सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसी क्रम में 25 सितम्बर को सभी बूथों पर पं दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम किया जाएगा।
इस अवसर पर हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, मयंक गुप्ता, सूरज श्रीवास्तव, विनय प्रकाश गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।