Breaking News

19 सितम्बर (दिन सोमवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 18 सितम्बर-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के लिए शासन द्वारा निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि शासनादेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि प्रथम व तृतीय शनिवार को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो उक्त तिथि का सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्यदिवस में आयोजित किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि जनपद में दिनांक 17 सितम्बर 2022 (तृतीय शनिवार) को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण आगामी कार्य दिवस दिनांक 19 सितम्बर (दिन सोमवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियो से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या मे सम्पूर्ण समाधान दिवस मे उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करायें।

और नया पुराने