आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: ➡जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत हिस्ट्रीशीट खोलने, गुण्डा एक्ट में कार्यवाही, गैंग पंजीकरण की कार्यवाही प्रचलित है।
➡इस क्रम में वर्ष 2022 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध 200वीं हिस्ट्रीशीट खोली गयी. इस वर्ष 243 दिन में 202 अभ्यस्थ अपराधियों के विरूद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। वर्ष 2021 में इस अवधि के दौरान 73 अपराधियों की HS खोली गई थी।
➡दिनांक- 17.09.2022 को *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य* द्वारा एटीएम फ्रॉड व गिरोह बनाकर अपराध करने वाले 03 अपराधियों के आपराधिक क्रिया-कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। जिसमें वर्ष 2022 में हिस्ट्रीशीट की कुल संख्या 202 पहुँच गयी है ।
➡तीन अपराधियों की खोली गयी हिस्ट्रीशीट का विवरण निम्नवत है-
थाना-गम्भीरपुर:-
अभियुक्त (1) सत्येंद्र कुमार पुत्र रामसुहाग निवासी भोपालपुर उमरीकला थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ की हिस्ट्रीशीट खोली गई जिसका HS NO:- 49A है।
(2) राहुल कुमार पुत्र स्व. हरिवंश निवासी भोपालपुर उमरीकला थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ की हिस्ट्रीशीट खोली गयी जिसका HS NO:- 50A है।
(3) कृष्णानन्द सिंह ऊर्फ विक्की सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी भोपालपुर उमरीकला थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ की हिस्ट्रीशीट खोली गयी जिसका HS NO-51A है।
➡इनके विरूद्ध जनपद आजमगढ़ व वाराणसी में कुल 14 अभियोग पंजीकृत है।
➡इस वर्ष खोली गई HS का थानावार विवरण निम्नवत है-
1. थाना जीयनपुर से 32
2. थाना बरदह से 15
3. थाना गम्भीरपुर से 14
4. थाना निजामाबाद से 13
5. थाना देवगांव से 13
6. थाना तरवां से 12
7. थाना रानी की सराय से 11
8. थाना मुबारकपुर से 11
9. थाना फूलपुर से 09
10. थाना सिधारी से 08
11. थाना दीदारगंज से 08
12. थाना पवई से 08
13. थाना जहानागंज से 07
14. थाना रौनापार से 07
15. थाना मेंहनगर से 07
16. थाना बिलरियागंज से 06
17. थाना मेहनाजपुर से 04
18. थाना अहरौला से 04
19. थाना सरायमीर से 04
20. थाना महराजगंज से 03
21. थाना अतरौलिया से 02
22. थाना तहबरपुर से 02
23. थाना कोतवाली से 01
24. थाना कप्तानगंज से 01