आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 20 सितम्बर-- उपायुक्त उद्योग एसएस रावत ने बताया है कि आत्म निर्भर भारत के परिप्रेक्ष्य में ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्घोष ‘‘वोकल फार लोकल’’ के उद्देश्यों की पूर्ति में ओडीओपी की अग्रणी भूमिका है। इस क्रम में दिनांक 23 सितम्बर 2022 से 25 सितम्बर 2022 तक जनपद आजमगढ़ में ओडीओपी उत्पादों तथा जनपद आजमगढ़ के हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्कृष्ठ कलाकृतियों/उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट पार्किंग हाल में किया गया है।