Breaking News

आज़मगढ़ में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र को किया गया सम्मानित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़: यूपी में नीट 2022 की परीक्षा में उत्तीर्ण कर चुके आर्यन यादव के परिवार से लेकर क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ रही है, वही नीट परीक्षा में 3312 जनरल रैंक में 720 अंको में 656 अंक प्राप्त कर क्षेत्र के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। जिसे लेकर आज आर्यन यादव के कालेज प्रशासन ने सम्मानित भी किया गया।
बतादे की आजमगढ़ के निजामाबाद स्थित कल्याणपुर गांव निवासी आर्यन यादव ने 2022 की नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की वही आर्यन जनरल रैंक 3312 में से 720 अंकों से 656 अंक प्राप्त किया है जिससे लोगों में एक अलग खुशी का माहौल देखने के लिए मिल रहा है जबकि श्री नरसिंह इंटर कॉलेज बैरमपुर में आज नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आर्यन को कॉलेज के समस्त अध्यापकों के द्वारा सम्मानित किया गया वही इस सम्मान समारोह को लेकर स्कूल के प्रबंधक डॉ कृष्ण किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र आर्यन के नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की जिससे विद्यालय ही नहीं बल्कि क्षेत्र की समस्त जनता को भी गर्व महसूस हो रहा है जिसे आज विद्यालय के तरफ से आर्यन को सम्मानित और प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया, वही विद्यालय के संचालन रूपेश विश्वकर्मा ने इस समारोह को बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक छात्र आर्यन को सम्मानित करने का कार्य किया, वही इस सम्मान समारोह के कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक जयप्रकाश राय कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देवकीनंदन यादव और अध्यापक चंद्र शेखर तिवारी, गंगाधर राम,आलोक राय, कमलेश यादव, प्रदीप यादव, रश्मि गौतम,सच्चिदानंद समेत विद्यालय के छात्र आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने