Breaking News

जनपद में 'आयुष्मान दिवस' का मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में हुआ आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार वर्ष पूरा होने पर आयुष्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे ध्रुव सिंह (प्रतिनिधि  जिला बीजेपी अध्यक्ष आजमगढ़ ) , मुख्य चिकित्साधिकारी , नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत , अधीक्षक / अधीक्षिका जिला पुरूष / महिला चिकित्सालय ,समस्त अधीक्षक / प्रभारी चिकित्साधिकारी, जनपदीय आयुष्मान टीम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे | कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले  राजकीय हॉस्पिटल :
1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  अतरौलिया , 100 शैय्या हॉस्पिटल अतरौलिया और  निजी हॉस्पिटल 
1.  रमा  सुपर हॉस्पिटल नारौली एवम विजय सुपर हॉस्पिटल , लक्षी राम पुर को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है |
 योजनांतर्गत ईलाज प्राप्त लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया | मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा योजना के लाभ के विषय मे सभी को बताया गया एवं समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने संबन्धित ब्लाक मे अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाएँ |

और नया पुराने