आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक- 20.09.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना जहानागंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, महिला/साइबर हेल्प डेस्क रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, पासपोर्ट रजिस्टर, न्यायालय आर्डर बुक, थाना दिवस व सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर आदि अभिलेखों को चेक किया गया। थाना परिसर, बंदीगृह आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।