आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
लगभग 15 लाख रूपये का सामान व घटना में प्रयुक्त 03 चार पहिया वाहन (बोलेरों, पिकअप व मैजिक) बरामद।
आज़मगढ़: पूर्व की घटना- दिनांक 17.01.23 को वादी मुकदमा ललित यादव थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि ए0टी0सी टावर ग्रा0 बुन्दा (गम्भीरवन) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ से अमरराजा कम्पनी की 02 बैटरी बैक (48सेल) अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 29/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ ग्राम गोधौरा के इण्डस कम्पनी के टावर से एक्साइड कम्पनी का (GODAH) -24 सेल आज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0स0 34/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
➡ग्राम राऊतमऊ के बीएसएनएल टावर के जनरेटर का सेल बैटरी , डाइनेमो , इन्वर्टर , बैटरी आदि अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया जिसके आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0स0 47/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः दिनांक- 29.01.2023 को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह व स्वाट टीम द्वितीय/सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 विनय कुमार दूबे मय हमराह को सूचना प्राप्त हुयी कि जनपद मे जो टावरों से बैटरी व अन्य सामानो की चोरी करने वाले चोर एक बोलेरों व एक पिकअप से सठियांव के तरफ से जहानागंज की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,स्वाट टीम द्वितीय/सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 विनय कुमार दूबे मय हमराह, द्वितीय मोबाईल के उ0नि0 योगेन्द्र कुमार पाल मय हमराह व शान्तिव्यवस्था ड्यूटी मे लगे उ0नि0 सीतारम बजहा पुलिया पर पहुचें। बजहा पुलिया के उत्तरी छोर पर उ0नि0 योगेन्द्र कुमार पाल मय हमराह व उ0नि0 सीताराम मय हमराह व थानाध्यक्ष जहानागंज मय हमराह, स्वाट टीम बजहा पुल के दक्षिणी छोर पर अपने को छुपाते हुये सठियांव की तरफ से आने वाले उक्त वाहनों इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद सठियांव के तरफ से आ रहे दो वाहन बोलेरो व पिकअप को रोका गया दोनों वाहन पुलिया के पास आये तो थानाध्यक्ष जहानागंज मय हमराह द्वारा सड़क पर आकर उक्त वाहन को हाथ व टार्च की रोशनी से रोकने हेतु इशारा किया गया कि पुलिस वालों को देखकर बोलेरो व पिकअप मे सवार व्यक्तियों ने चिल्लाकर कहा कि पुलिस आ गयी है, सन्तोष सिंह, सतीष, मिथलेश मारो गोली नही तो पकड़े जायेंगे। इतने मे चालक सीट के बायी तरफ बैठे व्यक्ति ने हाथ निकालकर असलहा से पुलिस वालों को लक्ष्य कर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा। जिसके जवाब में पुलिस द्वारा बचा लिये कि इतने मे उक्त बोलेरों व पिक अप सवार अपराधी अपने अपने वाहनों को पीछे मोड़कर भागना चाहा की उत्तर तरफ लगी फोर्स उ0नि0 योगेन्द्र कुमार पाल के नेतृत्व मे घेरा बन्दी की गयी कि अपने को घिरता हुआ देखकर उक्त वाहनो से तीन व्यक्ति हाथ मे असलहा लिये पुलिस वालो को लक्ष्य कर फायर करते हुये उत्तर दिशा की तरफ भागने लगे कि पुल के उत्तरी छोर पर लगे उ0नि0 योगेन्द्र कुमार पाल को हमराह पुलिस बल के साथ उक्त भाग रहे बदमाशों को पकड़ने हेतु बताकर थानाध्यक्ष मय हमराह व एसओजी टीम के साथ पिकअप व बोलेरो को मौके पर ही एक बारगी दबिश देकर सवार 06 बदमाशो को मौके पर ही घेरकर पकड़ लिया गया ।
➡पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः (1) निहाल अहमद पुत्र दिलसेर अहमद निवासी ग्राम मन्दे थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष अपने को बोलेरो का चालक बताया (2). सन्तोष पाण्डेय पुत्र राजबहादुर पाण्डेय निवासी भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 52 वर्ष (3). सुरेन्द्र मद्धेशिया उर्फ छोटा खलील पुत्र स्व0 राम अवतार निवासी ग्राम नदवा सराय थाना घोषी जनपद मऊ उम्र 50 वर्ष (4). विनोद वर्मा पुत्र स्व ज्वाला प्रसाद निवासी ग्राम रामगढ़ थाना रामगढ़ जनपद भभुआ बिहार हाल पता गोल्डेन यादव का मकान ग्राम बबुरा थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र 36 वर्ष (5). उधम चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान निवासी ग्राम भवानीपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष अपने को पिकअप का चालक बताया (6). जशवन्त कुमार उर्फ झिनक पुत्र चन्द्रपत निवासी ग्राम सिरसाल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया । उपरोक्त अभियुक्तों को बजहा पुलिया के पास से समय करीब 22.10 बजे दिनांक 29.01.23 को हिरासत पुलिस मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
➡ गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि जनपद आजमगढ मे विभिन्न जगहों पर मोबाईल टावरों के बैटरी को चुराकर अलग-अलग कबाड़ी के दुकानों के दुकानदारों को बेचते है, जिनके नाम क्रमशः 1. मनोज यादव पुत्र रामलखन यादव ग्राम पिलखुवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ 2. मोहम्मद साले उर्फ राजू पुत्र मुमताज अहमद सा0 जमुड़ी थाना मुबारकपुर आजमगढ़ 3. खलीलउल्लाह पुत्र स्व फौजदार सा0 जमुड़ी थाना मुबारकपुर आजमगढ़ 4. संजय जायसवाल पुत्र दुर्गा प्रसाद जायवाल निवासी सेमा थाना जहानागंज आजमगढ़ 5. प्रदीप पाल उर्फ पप्पू पुत्र जगधारी पाल निवासी रायपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ 6. संजय ठठेरा पुत्र श्यामा प्रसाद ठठेरा निवासी हाफिजपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ 7. जय प्रकाश पुत्र स्व राजनरायन निवासी सुदनीपुर थाना रौनापार आजमगढ़ 8. किशन गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता निवासी चकसदरिया रामपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ 9. विनोद ठठेरा पुत्र शिवमूरत ठठेरा हालपता एटलस पोखरा थाना कोतवाली आजमगढ़ स्थायी पता जलालाबाद थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर है, पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों को उनके घर व उनके दुकानों से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ विवरण— गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम व हमारे साथियों द्वारा ही जनपद आजमगढ मे विभिन्न जगहों पर मोबाईल टावरो के बैटरी को चुराकर कबाड़ी के दुकानों पर बेचते थे । अभियुक्त सुरेन्द्र मद्धेशिया उर्फ छोटा खलील उपरोक्त द्वारा कुल 21 मोबाइल टावरों की रेकी कर गैंग लीडर संतोष सिंह उपरोक्त (फरार अभियुक्त) को सूचना देकर चोरी की घटना कारित की जाती थी।
पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0स0 46/23 धारा 307/34 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़
बरामदगी- (कीमत लगभग 15 लाख रूपयें)
1- 02 वायर कटर, 01ग्राईन्डर मशीन मय इलेक्ट्रिक वायर, 01गैस कटर कम्पलीट सेट छोटा गैस सिलेण्डर
2- 02 अदद लोहे की सरिया, 01 पिलास , 08 रिन्च अदद छोटे बड़े, 03 पेचकश छोटे बड़े
3- 02 टेस्टर , 20 अदद बैटरी एक्साईड कम्पनी,
4- 21 अलग-अलग प्लास्टिक की बोरी में बैटरी प्लेट के टुकड़े (कुल वजन 07 कुन्तल 70 किग्रा )
5- 48 अदद बैटरी काला कवर व 24 अदद बैटरी सफेद कवर, 30 अदद बैटरी कवर प्लेट पत्ती
6- 12 अदद पीली धातु का घन्टा छोटा बड़ा (कुल वजन लगभग 78 किग्रा 800 ग्राम ) ,
7- 24 अदद लोहे का एंगल कुल कुल वजन ( 01 कुन्तल 58 किग्रा ) ,
8- 01 अदद लोहे का गुटका व लोहे का गाटर का टुकड़ा ( वजन लगभग 19 किग्रा 50 ग्राम 16. 01 अदद सफेद धातु की मूर्ति व
9- 31,640/- रुपया (नोट व सिक्का मिलाकर)
10- 03 अदद मोबाईल ( 03 अदद स्क्रीन टच) व
11- 01 अदद बोलेरो न0 UP66 F6763 , 01 अदद पिकअप UP50DT4745 , 01 अदद माल वाहक मैजिक न0 UP50DT0291
गिरफ्तार अभियुक्त:-
(1) निहाल अहमद पुत्र दिलसेर अहमद निवासी ग्राम मन्दे थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र बोलेरो का चालक
(2). सन्तोष पाण्डेय पुत्र राजबहादुर पाण्डेय निवासी भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
(3). सुरेन्द्र मद्धेशिया उर्फ छोटा खलील पुत्र स्व0 राम अवतार निवासी ग्राम नदवा सराय थाना घोषी जनपद मऊ
(4). विनोद वर्मा पुत्र स्व ज्वाला प्रसाद निवासी ग्राम रामगढ़ थाना रामगढ़ जनपद भभुआ बिहार हाल पता गोल्डेन यादव का मकान ग्राम बबुरा थाना जहानागंज आजमगढ़
(5). उधम चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान निवासी ग्राम भवानीपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ पिकअप का चालक
(6). जशवन्त कुमार उर्फ झिनक पुत्र चन्द्रपत निवासी ग्राम सिरसाल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
(7). मनोज यादव पुत्र रामलखन यादव ग्राम पिलखुवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
(8). मोहम्मद साले उर्फ राजू पुत्र मुमताज अहमद सा0 जमुड़ी थाना मुबारकपुर आजमगढ़
(9). खलीलउल्लाह पुत्र स्व फौजदार सा0 जमुड़ी थाना मुबारकपुर आजमगढ़
(10). संजय जायसवाल पुत्र दुर्गा प्रसाद जायवाल निवासी सेमा थाना जहानागंज आजमगढ़ (11). प्रदीप पाल उर्फ पप्पू पुत्र जगधारी पाल निवासी रायपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ (12). संजय ठठेरा पुत्र श्यामा प्रसाद ठठेरा निवासी हाफिजपुर थाना कोतवाली आजमगढ़
(13). जय प्रकाश पुत्र स्व राजनरायन निवासी सुदनीपुर थाना रौनापार आजमगढ़
(14). किशन गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता निवासी चकसदरिया रामपुर थाना जहानागंज आजमगढ़
(15). विनोद ठठेरा पुत्र शिवमूरत ठठेरा हालपता एटलस पोखरा थाना कोतवाली आजमगढ़ स्थायी पता जलालाबाद थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर
फरार अभियुक्त–
(1). सन्तोष सिंह पुत्र स्व चन्द्रप्रकाश सिंह निवासी तिलहुआ थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
(2) मिथलेश कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर थाना निजामबाद आजमगढ
(3) सतीष सिंह उर्फ छोटू पुत्र स्व प्रदीप सिंह निवासी ग्राम धनहुआ थाना जहानागंज आजमगढ़
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0स0 46/23 धारा 307/34 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ
2. मु0अ0स0 29/23 धारा 379 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ
3. मु0अ0स0 34/23 धारा 379 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ
4. मु0अ0स0 47/23 धारा 379 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
5. मु0अ0स0 06/23 धारा 379 भादवि थाना अहरौला आजमगढ़
6.मु0अ0स0 32/23 धारा 457/380 भादवि थाना अहरौला आजमगढ़
7. मु0अ0स0 387/22 धारा 379 भादवि थाना रानी की सराय आजमगढ़
8. मु0अ0स0 245/22 धारा 457/380 भादवि थाना सरायमीर आजमगढ़
9. मु0अ0स0 396/22 धारा 379 भादवि थाना बरदह आजमगढ़
10. मु0अ0स0 26/23 धारा 379 भादवि थाना फूलपूर आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1- एसओ श्री विनय कुमार सिंह मय हमराह थानाध्यक्ष जहानागंज आजमगढ़
2- उ0नि0 विनय कुमार दूबे स्वाट टीम द्वितीय/सर्विलांस सेल प्रभारी मय टीम आजमगढ़ ।
3- उ0नि0 योगेन्द्र कुमार उ0नि0 सीताराम मय हमराह थाना जहानागंज आजमगढ़
4- हे0का0 सुरेन्द्र यादव हे0का0 पवन यादव हे0का0 अभिमित तिवारी हे0का0 अमित सिंह स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़
5- हे0का0 यशवन्त कुमार सिंह हे0का0 चन्द्रमा मिश्रा ओपी दिनेश यादव का0 आलोक सिंह सर्विलांस टीम आजमगढ़
6- का0 सुनील प्रजापति का0 अरुण कुमार पाण्डेय का0 ताहिर अली का0 मुकेश यादव स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़
7- का0 विपिन पाण्डेय थाना का0 विकास कुमार सिंह का0 रामआशीष प्रजापति का0 अनिल कुमार जहानागंज आजमगढ़