Breaking News

शहीद दिवस पर अमर शहीद वीर सौदागर सिंह को किया गया याद, दी श्रद्धांजलि।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ागाँव पुनापार के बलिदान स्मारक सौदागर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में अमर शहीद सौदागर सिंह का स्मृति दिवस के रूप में शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान अमर शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक बंदना सिंह ने कहा कि- मां और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़कर होती है ऐसा अवसर बहुत कम लोगों को ही प्राप्त होता है। जो अपने देश और मातृभूमि से प्यार करते हैं और मातृभूमि को गौरवान्वित करते हुए और मातृभूमि के लिए शहीद हो जाते हैं ऐसे मातृभूमि के सपूत को हम सब नमन करते हैं।
पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि ऐसे अवसर पर जो कार्यक्रम शहीद परिवार की पौत्र वधु अंजना सिंह द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा है ऐसे कार्यक्रम से राष्ट्र और देश के बारे में जानने समझने और संकल्प लेने को बल तो मिलता ही है ऊपर से लोगो को जागरूक करने में भी सहायता मिलती है।
वही मौके पर मौजूद सगड़ी विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे शंकर यादव ने वीर शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि- इस शहादत दिवस पर ऐसे सपूत को नमन करते हैं जो 1962 के भारत चाइना युद्ध में चीनियों के छक्के छुड़ाते हुए 12 चीनी सैनिकों को मारकर विदेशी राइफल एसएलआर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू को सौंपे थे।
कार्यक्रम के अंत में वीर शहीद सौदागर सिंह पौत्र वधू अंजना सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि- हम आप सब से बहुत अपेक्षा नहीं करते पर यह जरूर करते हैं कि आप ऐसे कार्यक्रमों में आकर शहीद परिवार के लोगों का मनोबल अवश्य बढ़ाएं।
इस दौरान अंजना सिंह उर्मिला सिंह सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक बंदना सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,पूर्व विधानसभा बसपा प्रत्याशी शंकर यादव, अरविंद कुमार जायसवाल क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर सहित क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य व आमजन मौजूद रहे।

और नया पुराने