Breaking News

खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़ - देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकारों पर हो रहे हमले व पत्रकारो को प्रताड़ित करने का सिलसिला थम नहीं रहा है अब ताजा मामला यूपी के आज़मगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का आया है जहां पत्रकार को खबर चलाना महंगा प़ड गया, आपको बता दे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर सराय निवासी विशाल कुमार जो कि सगड़ी तहसील से एक न्यूज़ ऐप मे कार्य करते हैं। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि 8 मार्च को रौनापार पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था, उसी संबध में पीड़ित पत्रकार को मीडिया सेल से प्राप्त प्रेस नोट के माध्यम से खबर चलायी थी, खबर चलने के बाद पीड़ित पत्रकार को अज्ञात लोगों द्वारा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाने लगी, उसी संबंध में पीड़ित पत्रकार ने प्रशासन से उन पर उचित कार्यवाही की मांग की है।

और नया पुराने