आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: सगड़ी तहसील के हेल्थ एव वैलनेस सेंटर लुचुई में भारत सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सुधा सिंह पति संदीप सिंह ने फीता काटकर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कृष्णा मौर्य द्वारा ग्रामवासियों को टीबी चैंपियन आयुष्मान भव कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया व महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू का संबोधन सभी को सुनाया गया। आयुष्मान भव कार्यक्रम में प्रमुख गतिविधियां आयुष्मान आपके द्वार आभा आईडी से आम जनमानस का आच्छादन गैरसंचारी व टीबी मरीजों को स्क्रीनिंग उपचार आयुष्मान सभा का आयोजन होना है होना है आयुष्मान भव कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संदीप सिंह सामूदायिक स्वास्थ अधिकारी कृष्णा मौर्य एएनएम रीता प्रजापति व समस्त आशाए व ग्रामवासी उपस्थित रहे।