आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
ओलमापुर गांव के समीप तमसा नदी मिली थी अज्ञात युवती की लाश।
कहीं प्रेम प्रपंच में युवती की हत्या कर तो नहीं फेंकी गई लाश।
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओलमापुर गांव के समीप तमसा नदी में रविवार की देर शाम को अज्ञात युवती की लाश मिली थीं , 40 घंटे बाद भी उस लाश की पहचान नही हो सकी।जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम को ओलमापुर गांव के समीप तमसा नदी के किनारे गांव के कुछ लोग बकरी चरा रहे थे। की इसी दौरान अज्ञात युवती की तमस नदी के किनारे लाश देख सन्न रह गए। इसकी सूचना ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव को मिली तो प्रधान ने इसकी सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय व एसएसआई देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर। ग्रामीणों की मदद से नाव से लाश को कड़ी मेहनत कर बाहर निकाला। युवती के शरीर से रस्सी के सहारे बोरी में बालू भरकर बांध कर फेंका गया था। पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी हाउस में भेज दिया। वहीं 40 घंटा बाद भी अज्ञात युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई। बता दे की अज्ञात शव का 48 घंटे बाद पोस्टमार्टम होगा जीयनपुर पुलिस अज्ञात शव के पहचान के लिए सोशल मीडिया व आसपास के थाना सहित पहचान के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है । किंतु अभी भी 40 घंटे के बाद भी अज्ञात युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं क्षेत्र में आपस में लोग चर्चा कर रहे हैं । वही जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आसपास के कई थाना क्षेत्र में पता लगाया जा रहा है। हमारा प्रयास है की जल्द से जल्द अज्ञात शव की पहचान हो सके। अगर कहीं से भी इसकी सूचना मिलती है। तो जानकारी दे दी जाएगा।