Breaking News

नायब तहसीलदार ने साधन सहकारी समिति का सील बंद ताला खोला सचिव को सुपुर्द।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी-आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति करखिया रुस्तमपुर सराय का सील बंद ताला जिला अधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार ने खुलवाया उपभोक्ता कक्ष व गोदाम सचिव को किया सुपुर्द। जानकारी के अनुसार साधन सहकारी समिति करखिया रुस्तमपुर सराय पर तैनात सचिव की मौत के बाद वर्षों से समिति के उपभोक्ता कक्ष व गोदाम पर ताला लगा हुआ था जिस पर जिला अधिकारी न्यायालय के 22 जून वर्ष 2023 को ताला खोलने के आदेश के क्रम में उप जिला अधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल गुप्ता के निर्देश पर नायब तहसीलदार रणजीत सिंह एडीओ पंचायत राणा प्रताप के साथ मंगलवार को दिन में लगभग 12:00 बजे साधन सहकारी समिति कारखिया रुस्तमपुर सराय पर पहुंचकर सील बंद कमरा उपभोक्ता कक्ष का ताला तोड़वा कर उसे कमरे में स्थित सामानों को सूचीबद्ध कर उपभोक्ता कक्ष के साथ पूरे गोदाम को सचिव राकेश सिंह को सुपुर्द किया गया इस दौरान गांव के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने