Breaking News

मदरसा बोर्ड के आलिम डिग्री होल्डर को भी पुलिस भर्ती बोर्ड में शामिल करने पर मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों ने दिल खोलकर किया स्वागत-फुरकान खान


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड के आलिम डिग्री होल्डर को भी पुलिस भर्ती बोर्ड में शामिल करने पर मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया- फुरकान खान

आज़मगढ़: भारतीय जनता पार्टी आज़मगढ़ के जिला कोषाध्यक्ष फुरकान खान ने कहा की में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को कोटि कोटि धन्यवाद। देना चाहता हूं की इस बार योगी सरकार के द्वारा सिपाही भर्ती मे दो नये संसोधन किये है जिसमे एक तो सभी वर्ग के आवेदकों को 3 साल की आयु सीमा में छूट दी गई है साथ ही दूसरा बड़ा निर्णय पहली बार मदरसा बोर्ड के आलीमो को सिपाही बनने का मौका योगी सरकार के द्वारा दिया गया है योगी सरकार के दोनों ही निर्णय की सराहना मुस्लिम समाज के लोगो के द्वारा की जा रही है अब मदरसा बोर्ड के विद्यार्थी को भी योगी सरकार में सिपाही बनने का मौका पहली बार मिलेगा इससे जिले में मान्यता प्राप्त मदरसो में पढ़ कर आलिम की डिग्री लेने वाले युवाओ को बड़ा लाभ मिलेगा पुलिस विभाग मे सिपाही पद पर पहले आवेदन स्वीकार नही किया जाता था लेकिन इस बार आये पुलिस भर्ती मे सूबे की योगी सरकार मे सभी वर्ग के आयु सीमा मे तीन साल की छूट है।

और नया पुराने