आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़:जनपद में जमीनी विवाद के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं लालगंज तहसील क्षेत्र में जमीन के विवाद अब शहर तक आने लगे हैं लोगों को लगता है कि अब उन्हें तहसील स्तर से नहीं मिल सकता इसलिए आप लोग जिलाधिकारी कार्यालय का रुख कर रहे हैं।
ताजा मामला मेहनाजपुर क्षेत्र का है जहां पर तेज बहादुर सिंह पुत्र बिरसेन सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए यह अवगत कराया है कि उनकी जमीन जो की हाई कोर्ट में विचाराधीन है उसे जमीन पर भूमाफिया द्वारा रात के अंधेरे में जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है लगातार इस बात की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दिया जा रहा है लेकिन कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है भूमिया प्रदीप कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह के ऊपर कई अपराधी मुकदमे दर्ज हैं लेकिन पुलिस वह राजस्व विभाग भूमाफियाओं पर शिकंजा नहीं कर पा रहे हैं आलम यह है कि किसी भी दिन कोई बड़ी घटना को विपक्षी अंजाम दे सकते हैं शिकायतकर्ता तेज बहादुर सिंह ने बताया कि स्थानीय कोर्ट से हमारे डिग्री होने के बावजूद भी विपक्षी और कुछ भी माफियाओं की नजर हमारी जमीन पर पड़ी है जिसको वह कब्जा करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं वह माफिया किस्म के लोग हैं इसलिए हमें परेशान किया जा रहा है !