आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आजमगढ़। बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के देऊरपुर गांव निवासी रमज़ान को समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर हुई है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि रमज़ान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएँगे।
रमज़ान को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर फैलते ही उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में अखिलेश यादव, नौशाद अहमद, फूलचंद, चंद्रशेखर, आलोक, अभिषेक, प्रिंस, अखिलेश मास्टर, संतोष, मुकेश, बृजेश समेत अनेक लोग शामिल रहे।