Breaking News

वांछित अभियुक्त के घर मुनादी, कुर्की की कार्रवाई तेज।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के घर पहुंचकर मुनादी पिटवाई और नोटिस चस्पा किया।
जानकारी के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 69/25 धारा 420, 467, 468, 471 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अनीश पुत्र इसहाक, निवासी नोन्हटा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के घर पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए 84 बीएनएसएस के तहत जारी आदेशित प्रपत्र को अभियुक्त के मुख्य द्वार पर परिजनों की उपस्थिति में चस्पा किया गया।
पुलिस ने स्थानीय स्तर पर मुनादी कराते हुए अभियुक्त को शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी है। निर्धारित समय में पेश न होने पर संपत्ति कुर्की की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने