Breaking News

एस.के.डी. इंटर कॉलेज धनहुआ में छात्रों ने लहराया परचम, हाईस्कूल में अंकित यादव टॉपर


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

इंटरमीडिएट में प्रगति सरोज अव्वल, विद्यालय में जश्न का माहौल, मेधावियों का हुआ सम्मान।

आजमगढ़, जहानागंज: जनपद के जहानागंज क्षेत्र स्थित एस.के.डी. इंटर कॉलेज धनहुआ में सत्र 2025-26 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्कृष्ट परिणाम के चलते छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

हाईस्कूल वर्ग में अंकित यादव ने 92.67 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश यादव 92.57 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, अयान रियाज 92 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। स्नेहा चौबे ने 91.83 प्रतिशत अंक पाकर चतुर्थ तथा आक्रांत चौहान 91 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान पर रहे।

इंटरमीडिएट वर्ग में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रगति सरोज ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आकाश मौर्य 80.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय, शांतनु यादव 79.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सुजाता, पल्लवी और सुमित ने 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

मेधावी छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने गर्व जताया। विद्यालय परिसर में सभी टॉपर्स को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेन्द्र पांडे, व्यवस्थापक श्रीकांत सिंह, राजेश विश्वकर्मा, अनन्त, संतोष, संजय यादव, सूर्य प्रताप, अनंतशील समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


और नया पुराने