Breaking News

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी हुआ था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 से 10:30 बजे के बीच पटवध कौतुक पुलिस बूथ के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से किशुनदासपुर निवासी उमेशचन्द्र सेठ की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र आनन्द सेठ की तहरीर पर थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 53/2026, धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान घटना में रामसेवक यादव पुत्र स्व. सुबेदार यादव, निवासी देवईत, थाना मेहनगर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस के अनुसार, उसे बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर बयान दर्ज कराने तथा घटना से संबंधित अज्ञात ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी देने के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन वह थाने उपस्थित नहीं हुआ।

इसके बाद 8 सितंबर 2026 को न्यायालय आजमगढ़ से गैर-जमानती वारंट (NBW) प्राप्त कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 3 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:45 बजे पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पर दबिश दी। मौके पर मौजूद रामसेवक यादव की पहचान और पता तस्दीक करने के बाद पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
रामसेवक यादव (52 वर्ष) पुत्र स्व. सुबेदार यादव, निवासी देवईत, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़।

पुलिस टीम में शामिल: थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार, आरक्षी अंजनी कुमार एवं आरक्षी कमलेश कुमार यादव शामिल रहे।


और नया पुराने