आजमगढ़। न्यायालयों से जारी गैर-जमानतीय वारंटों (NBW) के शत-प्रतिशत तामीला और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय वारंटों से संबंधित 13 वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान 4 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय वारंटों में वांछित 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों के खिलाफ आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
- सुखदेव राजभर पुत्र बुद्धिराम उर्फ गोबरी, निवासी केशवपुर, उम्र करीब 45 वर्ष।
- जंगली यादव उर्फ ओमप्रकाश पुत्र तुफानी, निवासी पड़री परानपुर, उम्र करीब 51 वर्ष।
- जगदम्बा यादव पुत्र रामसरीख, निवासी पड़री परानपुर, उम्र करीब 27 वर्ष।
- अभिषेक पाण्डेय पुत्र आद्या उर्फ आद्याशंकर पाण्डेय, निवासी खालिसपुर, उम्र करीब 32 वर्ष।
- सुशील कुमार शुक्ला पुत्र रामाश्रय शुक्ला, निवासी बरौली, उम्र करीब 45 वर्ष।
- नौशाद पुत्र अफ्फान, निवासी करमैनी, उम्र करीब 36 वर्ष।
- आमिर हमजा पुत्र जुबेर अहमद, निवासी करमैनी, उम्र करीब 39 वर्ष।
- गोविन्द कुमार पुत्र श्यामरेख, निवासी खजियाबर, उम्र करीब 30 वर्ष।
- केदारनाथ मिश्रा पुत्र स्व. रामप्यारे, निवासी सेठारी।
- गंगा प्रसाद पुत्र देवकी, निवासी कासिमगंज।
- बजरंगी पुत्र शिवप्रसाद, निवासी कासिमगंज।
- मुसर्फ अहमद पुत्र खलील अहमद, निवासी कासिमगंज।
- राजू पासवान पुत्र कांता पासवान, निवासी भगतपुर।
सभी गिरफ्तार वारंटी थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक गिरिजेश यादव, उपनिरीक्षक विनोद शंकर, आरक्षी अनिल कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार सरोज, संजय सिंह, अजीत कुमार यादव, रजनीश कुमार वर्मा, नागेन्द्र यादव तथा जय सिंह पटेल शामिल रहे।