Breaking News

अज्ञात बदमाशों ने महिला से गहनों से भरा बैग छीन कर फरार।

मुजफ्फरनगर ।

थाने में महिला ने दी तहरीर।

कोतवाली क्षेत्र की ईदगाह पुलिस चौकी से कुछ कदम की दूरी पर महिला से दो अज्ञात युवक बैग छीनकर भागे, पीड़ित महिला रोती चिल्लाती रह गई।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ईदगाह पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित भिवानी आंखों के अस्पताल के सामने दो अज्ञात युवकों ने महिला के हाथ से छीना बैग जिससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई और महिला ने ईदगाह पुलिस चौकी पर पहुंचकर आक्रोश जताया ।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुढाना मोड़ खांजा पुर निवासी सुमन देवी अपने घर से लगभग 12:00 बजे अंसारी रोड स्थित LIC और बैंक ऑफ बड़ौदा अंसारी रोड के लिए घर से चली थी इस दौरान जैसे ही महिला चरथावल बस स्टैंड से आगे भिवानी आंख रोग अस्पताल के निकट पहुंची तो सड़क पर पहले से ही वहा खड़े दो अज्ञात युवकों ने महिला के हाथ से उसका बैग छीन लिया ।
इस दौरान महिला शोर मचाती रही और आरोपी भाग निकले इसके पश्चात पीड़ित महिला ने ईदगाह पुलिस चौकी पर अपनी आपबीती सुनाई महिला का कहना है कि मेरे बैग में मेरा मोबाइल जिसका नंबर 8954 32 7878 है एवं बैग में सोने के कुंडल, चांदी की अंगूठी, बैंक पासबुक के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी थे ।
इस संबंध में ईदगाह पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पीड़ित महिला की शिकायत से सम्बन्धित तहरीर ले ली है और आरोपियों को पकड़कर  कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट- ब्यूरो मुजफ्फरनगर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                          ब्यूरो मुजफ्फरनगर

और नया पुराने