आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- दीदारगंज।
राजदेव यादव पुत्र रामजीत यादव सा0 विछियापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 120/20 धारा 147,452,323,504,506,308 भादवि बाबत अभियुक्तगण लालचन्द्र यादव आदि 6 नफर द्वारा एक राय होकर घर मे घुसकर गाली गुप्ता जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने व जिससे मजरुब देवेन्द्र के बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत हुआ ।
दिनांक-30.05.2020 को उ0नि0 अखिलेश चन्द पाण्डेय मय हमराह हे0का0 मनोज यादव का0 उमाशंकर पटेल व का0 सोनू यादव के साथ विनावर देखभाल क्षेत्र ,तलाश वाछित अपराधी/वारन्टी क्षेत्र मे मामूर था व त्योहार मुर्हरम के दृष्टिगत भ्रमण शील था कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 120/20 से सम्बन्धित अभियुक्त शिवप्रकाश पुत्र लालचन्द्र व सतीश पुत्र स्व0 रामजीत उपरोक्त कही जाने के फिराक में बिछियापुर नहर पुलिया के पास मे किसी वाहन का इन्तजार कर रहे है, यदि जल्दी किया गया तो पकड़ा जा सकते है कि मुखबीर खास की बात पर विश्वासकर मय हमराहीयान व मय मुखबीर के बिछियापुर नहर पुलिया पहुँचा कि मुखबीर एक तरफ खडे व्यक्तियो की ओर इशारा कर हट बढ़ गया । कि हम पुलिस बालो में हिकमत अमली से एक बारगी दबिश देकर उक्त खड़े व्यक्तियो आवश्यक बल का प्रयोग करते हुये पकड लिया गया कि पकड़े गये व्यक्तियो से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम शिवप्रकाश पुत्र लालचन्द्र तथा सतीश यादव पुत्र स्व0 रामजीत सा0 बिछियापुर थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ बताया कि कारण गिरफ्तारी जुर्म धारा 147,452,323,504,506,308 भादवि थाना दीदारगंज,आजमगढ़ का बताकर समय करीब 11.20 बजे मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मा0 मानवाधिकार आयोग के आदेश निर्देश का अक्षरशः पालन करते हुए बकायदा बजाप्ता हिरासत पुलिस में लिया गया ।
पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0सं0 120/20 धारा 147,452,323,504,506,308 भादवि , थाना-दीदारगंज, आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्तः 1.शिवप्रकाश पुत्र लालचन्द्र 2. सतीश यादव पुत्र स्व0 रामजीत सा0 बिछियापुर थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1-उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना- दीदारगंज, आजमगढ़।