आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेंहनगर।
आज़मगढ़। दिनांक 31.07.2020 को मेहनगर थाना क्षेत्र के प्रमोद गोंड द्वारा खुद की नातिन उम्र 7 वर्ष के साथ दिनांक 31.07.20 समय करीब 14.30 बजे सत्यम यादव पुत्र रामरतन यादव व विशाल पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय द्वारा दुष्कर्म करने व करन पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय व विशाल पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय के खडे होकर देखने के संबंध मे थाने पर तहरीर दी गई । तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 110/20 धारा 376/120बी भा0द0वि0 व 5M/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक दुजेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा सम्पादित की जा रही थी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मेहनगर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रमें आज दिनांक 30.08.2020 को प्रभारी निरीक्षक मेहनगर दुजेन्द्र कुमार सिंह मय हमराहियान फोर्स के मुकदमा उपरोक्त के वाछिंत अपचारीगण के तलाश में मामुर होकर मुकदमा उपरोक्त के वांछित अपचारी की गिरफ्तारी हेतु ग्राम फिनिहिनी मे दबिश मे मामूर था कि जरिए मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुयी कि थाना स्थानीय पर सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी विशाल पाण्डेय सिंहपुर बाजार मे है तथा अपने पिता के साथ कही भागने के फिराक मे है कि त्वरित कार्यवाही करते हुए बाल अपचारी विशाल पाण्डेय उपरोक्त को सिंहपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ का विवरण-अपचारी विशाल पाण्डेय से पूछताछ किया गया तो बता रहा है कि बलात्कार सत्यम यादव पुत्र रामरतन यादव के साथ मैने भी किया था जबकि मै बस खडा देख रहा था । यह घटना दिनांक 31.07.20 समय करीब 14.30 बजे की है । मै आज अपने पिता के भागने के फिराक मे था कि आपलोग द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0स0 110/20 धारा 376D/377/120बी भादवि व 5M/6 पोक्सो एक्ट थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अपचारीगण –
1. विशाल पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय सा0 फिनिहिनी थाना मेहनगर जनपद आजगमढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्र0नि0 दुजेन्द्र कुमार सिंह , उ0नि0 अशोक कुमार तिवारी, उ0नि0 पंकज यादव मय हमराह थाना- मेंहनगर, आजमगढ़ ।