Breaking News

मुबारकपुर: अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृता बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: दिनांक 26.03.2021 को आवेदक थाना पिपरा जनपद कुशीनगर हाल पता थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक- 23.03.2021 को समय करीब 7 बजे शाम को मेरी लड़की उम्र करीब 14 साल को मुस्तफा पुत्र शमशुद्दीन निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ जो हफीजुर्रहमान के मकान मे भाड़े पर रहता है। बहला फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचनात्मक कार्यवाही व0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है ।

 उक्त प्रकरण में आदेशानुसार उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर नामजद वॉछित अभियुक्त की तलाश किया जा रहा था व मिलने वाले हर सम्भावित स्थानो पर दविश दी जा रही थी जिसके क्रम में-
आज दिनांक 27.03.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वारण्टी/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व मे व0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह मु.अ.सं. 66/021 धारा-363,366 भादवि में नामजद वांछित अभियुक्त मुस्तफा पुत्र शमशुद्दीन निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को समय 10.30 बजे समौधी से आगे खाली मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

मुस्तफा पुत्र शमशुद्दीन निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 

पंजीकृत अभियोग–  

मु.अ.सं.66/021 धारा-363,366 भादवि  

बरामदगी

अपहृता सकुशल बरामद          
              
गिरफ्तारी करने वाली टीम

व0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 मो0 मेराज, का0 दीपक कुमार, का0 अजय कुमार, म0का0 रोशनी सिंह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने