Breaking News

जहानागंज: अवैध 50 लीटर अमिश्रित शराब 86 पाउच 2 किलो यूरिया 250 ग्राम नौशादर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़:  दिनांक 26.03.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में तथा अवैध शराब बनाने व बेचने वाले की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अभियुक्त पंचम राजभर पुत्र पूजन राजभर ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को समय करीब 19.10 बजे शाम खल्लोपुर नखुवा के पास से अवैध 50 लीटर अमिश्रित शराब 86 अदद पाउच 2 किलो यूरिया 250 ग्राम नौशादर के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 60/2021 धारा 272/273 भादवि व 60(A) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

पूछताछ विवरणः-पंचम राजभर पुत्र पूजन राजभर ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 34 वर्ष बदरियाफ्त जुर्म स्वाकीर करते हुए बता रहा है कि साहब कच्ची शराब मे यूरिया फिटकरी नौशादर को मिलाकर बेचता हूँ । मिलावट करने से शराब की तेजी व नशा बढ जाता है । जिसको ऊचे दाम पर बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं अपने किये की बार-बार माफी माँग रहा है । 

गिरफ्तार अभियुक्तः-

पंचम राजभर पुत्र पूजन राजभर ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़

बरामदगी

अवैध 50 लीटर अमिश्रित शराब 86 अदद पाउच 2 किलो यूरिया 250 ग्राम नौशादर

पंजीकृत अभियोगः

मु0अ0सं0 60/2021 धारा धारा 272/273 भादवि व 60(A) आबकारी अधिनियम

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1. प्र0नि0 संदीप यादव
2. विजय कुमार आबकारी निरीक्षक
3. SI विजय प्रताप सिंह
4. हे0का0 अवधेश प्रसाद
5. का0 सागर सिंह
6.का0 अंकित कुमार,
7. का0 हरेन्द्र मिश्रा,
8. का0 मुकेश यादव,
9. म0का0 पूजा परिहार
10. हे0का0 पप्पू सिंह(आबाकारी)
11. का0 सुधाकर सिंह(आबाकारी)
12. का0 मनोज गुप्ता(आबाकारी)

और नया पुराने