Breaking News

सरायमीर: चोरी के समान के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-सरायमीर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,चोरो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 26.03.2021 को थाना सरायमीर पुलिस द्वारा दिनांक 25.03.2021 को श्रीमती उषा देवी पत्नी सुदर्शन कुमार निवासी पवई लाडपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ के लिखित तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु0अ0स0 41/2021 धारा 457/380 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 3 नफर अभियुक्तगण 1. आकाश कुमार पुत्र शोले 2. अक्षय कुमार पुत्र सतीराम 3. राहुल कुमार पुत्र सरीबा निवासीगण पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को मय माल एक अदद मंगल सूत्र, एक अदद करधनी व एक जोङी पायजेब व 49000 रुपया नगद के साथ रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान से दिनांक 26.03.2021 को समय 19.15 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. आकाश कुमार पुत्र शोले निवासी पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
2. अक्षय कुमार पुत्र सतीराम निवासी पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
3. राहुल कुमार पुत्र सरीबा निवासी पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।

सम्बन्धित अभियोग

मु0अ0सं0 0041/2021 धारा 457/380/411 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ । 

बरामदगी का विवरण

चोरी की एक अदद मंगल सूत्र, एक अदद करधनी व एक जोङी पायजेब व 49000 रुपया नगद 

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 शमशेर यादव थाना सरायमीर आजमगढ ।
2. का0 शुभम सिंह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ । 
3. का0 राहुल कन्नौजिया थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 अश्वनी यादव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ । 
5. का0 हिंमाशू सिंह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ । 

और नया पुराने