श्रावस्ती।
श्रावस्ती। नौनिहाल देश के भाग्य विधाता है इनको सत्प्रतिशत शिक्षित किये बिना सम्पूर्ण विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। प्रदेश सरकार हर बच्चे को शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके लिए सरकार द्वारा बच्चों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें, यूनीफार्म एवं भोजन तक की व्यवस्था की गयी है। ताकि कोई भी
गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पावे। इसलिए गुरुजनों का दायित्व है कि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर संस्कारवान बनावें, ताकि इस नौनिहालों का भविष्य संवारा जा सके। उक्त विचार विकास खण्ड जमुनहा के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय
काला का औचक निरीक्षण करने के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने व्यक्त किया।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार द्वारा गुरुजनों को जब सभी सुविधाऐं
प्रदान की जा रही है तो उनका भी दायित्व बनता है कि वे नौनिहालों को बेहतर शिक्षा दें, नहीं तो अब उनके विरुद्ध कार्यवाही निश्चित ही की जायेगी।जिलाधिकारी ने विद्यालय निरीक्षण के दौरान कक्षा-1 से कक्षा-5 तक के सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों को अब तक पढाया गया पाठ के सम्बन्ध में तथा गिनती पहाडा सुनाने के लिए कहा तो कोई भी बचा सही उत्तर नहीं दे पाया। इससे नाराज डी0एम0 ने उपस्थित अन्य 03 अध्यापकों जमकर फटकार लगाई तथा पठन पाठन के दिनचर्या में बदलाव लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कोई भी अभिलेख दुरुस्त नहीं पाये गये। बच्चों को पुस्तके एंव ड्रेस वितरण में लापरवाही बरतने पर नराजगी जताई तथा उन्होने कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि वंहा के खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का भ्रमण कर निरीक्षण नही किया जा रहा है जो बहुत ही गम्भीर विषय हैं इस पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर शिक्षा के मंदिर को पटरी पर लाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक शिव कुमार शुक्ला स्कूल से नदारद मिले जिस पर
डी0एम0 ने उनका 01 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रसोई घर का भी निरीक्षण किया मीनू के मुताबिक भोजन बच्चों को न
देने पर भी उन्होने सभी अध्यापकों सहित रसोईयों को जमकर फटकार लगाई और यह भी कहा कि यदि भविष्य में निरीक्षण के दौरान मीनू के अनुसार भोजन बनते न पाया गया तो निश्चित ही सभी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती