Breaking News

डी0एम0 ने किया सामु0 स्वा0 केन्द्र मल्हीपुर का औचक निरीक्षण।

श्रावस्ती।

श्रावस्ती। जिले में जन-जन को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हीपुर का औचक निरीक्षण किया तो तमाम खामियां उजागर मिली जिससे नाराज डीएम ने अधीक्षक डा0 अनिल सिंह एंव फर्मासिस्ट राजू खान को जमकर फटकार लगाते हुए
सभी व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पैथोलाजी, स्टोर रूम, प्रसव कक्ष, ओ0पी0डी0 पंजिका,एन0आर0एच0एम0 स्टाक पंजिका एंव
मेडिसीन पंजिका का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कोई भी पंजिका अपडेट न पाये जाने तथा साफ-सफाई दुरूस्त न पाये जाने और यंहा तक कि कूडा डालने के लिए
डस्टबिन भी न रखने पर भी उन्होने गहरी नाराजगी जताते हुए अधीक्षक और
फर्मासिस्ट को पुनः जमकर फटकार लगाई और सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधीक्षक को यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल में आए मारीजों को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं समय से मुहैया होनी चाहिए यदि अस्पताल में मौजूद सुविधाओं को मारीजो को देने के लिए हीला हवाली या सुविधा शुल्क की मांग की गई तो निश्चित ही कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होने जनपद के
सभी अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने
तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करना सुनिश्चित कर लें ताकि मारीजों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पडें। उन्होने इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को
निर्देश दिया है कि वे भी सभी अस्पतालों में निरीक्षण करके चिकित्सकों का
रात्रि विश्राम अस्पतालों में कराना सुनिश्चित करायें नही तो औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई भी चिकित्सक तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करते नही पाया गया तो निश्चित ही उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने
जननी सुरक्षा योजना पंजिका का भी निरीक्षण किया जिसमें कई संस्थागत प्रसवों में समय से भुगतान न भेजने के कारण प्रभारी चिकित्साधिकारी को फिर जमकर फटकार लगाई और समय से भुगतान हेतु सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्थ करने का निर्देश दिया।

रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो श्रावस्ती

         

और नया पुराने