श्रावस्ती।
श्रावस्ती। सुप्रीमकोर्ट द्वारा शिक्षामित्रो के लिए टीईटी पास होना अनिवार्य किए जाने के फरमान पर शिक्षामित्रों में असंतोष का माहौल जिला मुख्यालय भिनगा पर देखने को मिला। शिक्षामित्रो ने भिनगा से कलेक्ट्रेट पैदल चलकर जोरदार प्रर्दशन किया इतना ही नही सरकार विरोधी नारे लगाए। पाॅचो ब्लाक के सैकडो की संख्या मे आए हुए शिक्षामित्रो ने कलेक्ट्रेट के सामने चक्काजाम कर प्रर्दशन किया। उपजिलाधिकारी सौरभ दूबे, सीओ वीर सिंह, एसएचओ0 रामयतन वरून ने शिक्षामित्रो को जाम हटाने को लेकर मनाते हुए देखे गये। काफी मानमनव्वल के बाद शिक्षामित्रो ने एसडीएम श्री दूबे के द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा।
रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती